उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि एयरपोर्ट के रनवे का काम करीब 70 प्रतिशत कर पूरा हो गया है और एटीसी टावर के 6 फ्लोर भी बन गए हैं.वहीं निर्माण कार्य का अधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश शासन एसपी गोयल भी जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे और एक-एक जानकारी हासिल की.
अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन ने सबसे पहले एटीसी टावर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जिसे आठ मंजिल तक बनाया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि एटीसी टावर का 6 फ्लोर का कार्य पूरा हो चुका है और अंतिम 2 टावर पर निर्माण कार्य जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. एटीसी टावर की ऊंचाई 30 मीटर की रखी गई है. तो वहीं जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए NHAI द्वारा दयानतपुर में बन रहे इंटरचेंज के निर्माण कार्य का भी अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण किया.
