ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर भारत का सबसे बड़ा मॉल तैयार : सीएम योगी और रक्षामंत्री करेंगे उद्घाटन

लखनऊ   (मानवीय सोच)  दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा लुलु मॉल सोमवार से आम लोगों की खरीदारी के लिए खुल जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉल का उद्घाटन करेंगे। मॉल का निर्माण सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण यहां बना प्रदेश का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन है। इसके अलावा शादियों की खरीदारी के लिए वेडिंग एरीना और मनोरंजन के लिए 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी यहां तैयार किया गया है।

मॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में यूपी में लुलु समूह के क्षेत्रीय निदेशक जयकुमार गंगाधरन ने बताया कि लोगों के खरीदारी व मनोरंजन के अनुभव को शानदार बनाने के लिए शॉपिंग मॉल अब तैयार है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों व सुविधाओं के साथ देश-विदेश के ब्रांड के सामान की खरीदारी की जा सकेगी। मॉल के अंदर 15 रेस्त्रां, 25 आउटलेट के साथ 1600 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ बना फूडकोर्ट भी है। यहां 3000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। वहीं 50 हजार लोग एक साथ यहां शॉपिंग कर सकते हैं।

लुलु मॉल लखनऊ के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने बताया कि पर्यटकों को शटल सेवा उपलब्ध कराए जाने पर भी कंपनी विचार कर रही है। यहां ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान भी मिलेगा। यह लुलु समूह का पांचवां शॉपिंग मॉल है। लखनऊ के मॉल को बनाने की घोषणा इंवेस्टर्स समिट में हुई थी। इसे कोविड के बाद भी न्यूनतम समय में पूरा कर दिया गया है।

कंपनी के सीईओ व निदेशक लुलु समूह इंडिया निषाद एमए ने बताया कि अब प्रयागराज और वाराणसी में भी नए शॉपिंग मॉल पर कंपनी काम कर रही है। रिटेल प्रोजेक्ट्स के अलावा लुलु समूह ने फू ड प्रोसेसिंग हब की भी घोषणा की गई है। करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन है। प्रेसवार्ता में नोमान अजीज अहमद शकूर महाप्रबंधक, अनंतराम निदेशक, नंदकुमार विजयन निदेशक मार्केटिंग व कम्युनिकेशन, शिबू फिजिप्स निदेशक मौजूद रहे।

Scroll to Top