ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उद्धव ठाकरे के घर नहीं गईं द्रौपदी मुर्मू : भाव नहीं देना चाहती भाजपा

मुूंबई  (मानवीय सोच)  एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को महाराष्ट्र में थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा और एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायकों एवं सांसदों से मुलाकात की। लेकिन मातोश्री नहीं गईं, जबकि उद्धव ठाकरे की ओर से ऐलान कर दिया गया है कि शिवसेना उनका समर्थन करेगी। द्रौपदी मुर्मू की ओर से ‘मातोश्री’ को नजरअंदाज करने के पीछे भाजपा की रणनीति भी मानी जा रही है। महाराष्ट्र की राजनीति को समझने वालों का कहना है कि भाजपा ऐसे वक्त में उद्धव ठाकरे को भाव नहीं देना चाहती, जब वह बैकफुट पर हैं और पार्टी में बड़ी फूट का सामना कर रहे हैं। दरअसल शिवसेना के ही 15 सांसदों ने उद्धव ठाकरे से मीटिंग के दौरान कहा था कि उन्हें द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान करना चाहिए।

इस दबाव में उद्धव ठाकरे ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया तो उम्मीद की जा रही थी कि यह उनके भाजपा के फिर से करीब आने की शुरुआत हो सकती है। लेकिन ये कयास अब गलत साबित होते दिख रहे हैं। भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू के उद्धव से बिना मिले लौटने पर कहा,  ‘उनका शेड्यूल एकदम टाइट था। उनकी सभी बैठकों की पहले ही योजना बन चुकी थी। ऐसे में उनके लिए आखिरी वक्त में प्लान को बदलना मुश्किल था।’ महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के खिलाफ 106 विधायक हैं और उसके साथ एकनाथ शिंदे समर्थक 40 विधायक और हैं। निर्दलीय विधायकों का आंकड़ा भी शामिल कर लें तो यहां 164 हो जाती है। राज्य के कुल 48 सांसदों में से 23 अकेले भाजपा के हैं, जो सबसे ज्यादा संख्या है। दूसरे नंबर पर शिवसेना के 19 हैं।

उद्धव से दोस्ती की जल्दबाजी में नहीं है भाजपा, क्या रणनीति

भाजपा के रणनीतिकारों की राय है कि उद्धव ठाकरे ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन अपनी पार्टी के आंतरिक दबाव में दिया है। उनका यह समर्थन भाजपा के साथ अच्छे रिश्तों की पहल नहीं है। ऐसे में भाजपा पहले से अपनी ओर से बात करके खुद को कमजोर नहीं करना चाहती है। इसके अलावा वह ठाकरे फैमिली से रिश्तों को सहज करने की जल्दबाजी में भी नहीं है। वह उन्हें यह अहसास कराना चाहती है कि 2019 में उसका साथ छोड़कर महा विकास अघाड़ी का गठन करना एक गलती थी। यही वजह है कि पहले भाजपा ने एकनाथ शिंदे को तोड़कर ताव दिखाया और अब मुर्मू को उद्धव ठाकरे के घर न भेज भाव भी दिखा दिए हैं।

उद्धव की विरासत और सियासत हथियाने की है तैयारी

भाजपा की रणनीति फिलहाल उद्धव ठाकरे से संवाद करने की बजाय एकनाथ शिंदे के जरिए उन पर अटैक करने की है। वह चाहती है कि एकनाथ शिंदे लगातार खुद के गुट को ही असली शिवसेना बताएं और दोनों के टकराव में पार्टी कमजोर हो। इससे भाजपा एक तरफ खुद को मजबूत कर लेगी तो वहीं दूसरी तरफ शिवसेना अपने आप ही कमजोर हो जाएगी। यही वजह है कि भाजपा ने यह कहना शुरू कर दिया है कि राज्य में जो सरकार बनी है, वह शिवसेना के ही साथ है और हमने एक सच्चे शिवसैनिक को सीएम बना दिया है। इस तरह भाजपा ने उद्धव ठाकरे की सियासत और विरासत दोनों हथियाने की रणनीति तैयार की है।

 

Scroll to Top