ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उपमुख्यमंत्री केशव बोले- प्रदेश के आकांक्षात्मक ब्लॉकों में स्थापित होंगे विकास के नए प्रतिमान

लखनऊ (मानवीय सोच)  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों की तर्ज पर चिकित्सा, शिक्षा, पोषण और आर्थिक स्थिति में पिछडे़ 100 विकास खंडों में विकास के लिए नए प्रतिमान स्थापित किए जाएंगे। इन सभी ब्लॉकों में निर्धारित 75 संकेतक पर विशेष ध्यान दिया जाए और कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जाए। वे अपने कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारियों के साथ आकांक्षात्मक ब्लॉकों में हुए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉकों में कर्मचारियों-अधिकारियों के रिक्त पदों को शत प्रतिशत भरा जाएगा। उन्होंने इन ब्लॉकों के बीडीओ को किसी अन्य विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार नहीं देने के भी निर्देश दिए। ब्लॉकों में निर्धारित संकेतकों की प्रगति का प्रमाणिक डाटा डैशबोर्ड पर प्रत्येक माह की 15 तारीख तक एंट्री करने के निर्देश दिए।

जिलों की ओर से की गई डाटा एंट्री की संबंधित विभाग हर महीने की 22 तारीख तक पुष्टि करेंगे। 25 तारीख तक पोर्टल पर 100 आकाक्षांत्मक ब्लॉकों की रैंकिंग (डेल्टा रैंकिंग) की जाएगी। उन्होंने संबंधित ब्लॉकों के एसडीएम को विकास कार्यों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।

पार्टी पदाधिकारी हुए तो गिरेगी गाज
मौर्य ने कहा कि मनरेगा के ग्राम रोजगार सहायकों के बारे में पता करें कि वे किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारी तो नहीं है। यदि वे किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने ब्लॉकों में तैनात संविदा कर्मियों के कामकाज की नियमित समीक्षा कर खराब काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

Scroll to Top