ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# उप मुख्यमंत्री केशव बोले, हम अति आत्मविश्वास के कारण घोसी उपचुनाव हारे

बहराइच : (मानवीय सोच)  घोसी का उपचुनाव हम हारे हैं इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हार-जीत की समीक्षा पार्टी करेगी। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में हम कमल खिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन वहां जीतेगा। उपचुनाव में हम सभी को अति आत्मविश्वास था जिसके कारण हारे हैं लेकिन हार को जीत में बदलने में समय नहीं लगता है।

अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब सपा साफ हो गई थी। 2022 में वह सरकार बना रहे थे लेकिन नहीं बना पाए। एक सीट जीत लेने से वह जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं। जनता उनकी हवा निकाल देगी। उक्त बातें एक दिवसीय भ्रमण पर बहराइच पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही

जी-20 सम्मेलन को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। आज भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ गया है। देश का सम्मान जब बढ़ता है तो सिर्फ प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं बढ़ता बल्कि पूरे देश के नागरिकों का भी मान बढ़ता है। कांग्रेस जो सालों में नहीं कर पाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र नौ सालों में कर दिया। 

Scroll to Top