उ0प्र0 पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई , 47 पर लगा गैंगस्टर एक्ट

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग लगातार कर कार्रवाई कर रहा है‌। पुलिस महकमें ने अब तक 47 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है जबकि 26 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। एसपी का कहना है कि चुनाव में कहीं कोई खेल न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अपराधियों का चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे जिले में तैयारियां जोरों पर है। जनपद में पांचवें चरण में चुनाव होना है। यहां पर 20 मई को मतदान होगा। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इसके लिए पुलिस महकमा लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपर्क करने के लिए 47 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा की गई है।