(मानवीय सोच) बारिश की वजह से आम लोगों की जहां परेशानी बढ़ गई वहीं सरकारी विभाग से लेकर कारोबारियों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग,नगर निगम , एलडीए की सड़क जहां खराब हो गई। वहीं लेसा में करीब 30 पोल और 30 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर के अलावा कई जगह तार टूटने की शिकायत आई है।
नगर निगम के पार्षद मुकेश सिंह चौहान का कहना है कि उनके वार्ड इस्माईलगंज प्रथम में ही करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा की सड़क खराब हो गई। बताया कि राजीव नगर, पटेल नगर समेत कई इलाको में सड़के उखड़ गई। इसके अलावा चिनहट प्रथम, चिनहट द्वितीय, बालागंज, जानकीपुरम, सरोजनी नगर, खरका समेत शहर के 110 वार्ड को मिलाकर करीब अकेले 7 करोड़ का नुकसान हुआ है।
लोक निर्माण विभाग की भी कई सड़क खराब हो गई है। यहां तक की किसान पथ पर भी दो से तीन जगह पर सड़क खराब हुई है। इंदिरा नगर के पास पटरी टूट गई जबकि शहीद पथ के पास भी सड़क धंस गई है। इसके अलावा 1090 चौराहा, रायल होटल समेत कई जगहों सड़क खराब हो गई है।
