ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक साल से फरार गोवंश तस्कर गिरफ्तार

गोवंशों की तस्करी के मामले में एक साल से फरार चल रहे ईनामी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें गोवंशों को ट्रक में भर कर उन्हें तस्करी के लिए ले जाने के मामले में कासिमपुर पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। कोर्ट पहले ही पुलिस से बच कर भाग रहे गोवंश तस्कर के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी और गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है।पूरा मामला 26, नवंबर 2023 का है, कासिमपुर पुलिस ने ट्रक में भर कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 32 गोवंश बरामद किए थे।

उस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी वाहिद रजा पुत्र मोहम्मद आजाद निवासी बारा थाना अकबरपुर कानपुर देहात फरार चल रहा था। एसपी नीरज सिंह जादौन ने 25 हजार का ईनाम रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी जादौन के निर्देश पर टीमें बनाई गई थीं। उसी के तहत कासिमपुर थाने में तैनात एसआई कुलदीप सिंह, एसआई पुष्कर वर्मा, एसआई प्रियांशी वर्मा और कांस्टेबिल रोहित, विकास यादव और कांस्टेबिल शशांक भारद्वाज की टीम ने भगोड़े गोवंश तस्कर वाहिद रजा को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा दिया है।

Scroll to Top