आगामी एक सितंबर से मेरठ से लखनऊ के बीच वंदेभारत ट्रेन चलनी शुरू हो जायेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को इसका उद्घाटन करेंगे। रविवार को यह ट्रेन लखनऊ से रवाना होगी और सोमवार को मेरठ से चलेगी। ट्रेन हफ्ते में केवल छह दिन इस ट्रेन का संचालन किया जायेगा। मंगलवार को इस ट्रेन संचालन ठप रहेगा। मेरठ से लखनऊ के बीच 459 किमी की दूरी तय करने में इस ट्रेन 7.10 घंटे का समय लगेगा। मुरादाबाद और बरेली में इस ट्रेन का ठहराव तय किया गया है।
मेरठ से ट्रेन सुबह 6.35 बजे रवाना होगी और दो घंटो बाद मुरादाबाद में 8.35 बजे पहुंचेगी। 9.56 पर यह ट्रेन बरेली पहुंच जायेगी। बरेली से रवान होने के बाद सीधे लखनऊ दोपहर में 01:45 बजे पहुंच जायेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2.45 बजे लखनऊ से चलेगी जो कि रात दस बजे मेरठ पहुंच जायेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये मंडल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। पिछले साल मई में देहरादून से आनंद विहार के लिए वंदे भारत की शुरुआत की गई थी। इस साल मार्च में देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत का चलाई गई। दोनों ही ट्रेनें अभी भी चल रही है।
