लखनऊ : (मानवीय सोच) समेत आसपास के 5 अन्य जिलों को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर बनने वाले एससीआर में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली व बाराबंकी को भी शामिल किया जाएगा। इसके गठन के लिए उप्र. राज्य राजधानी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2023 का प्रारूप तैयार किया गया है। आवास विभाग द्वारा तैयार विधेयक के प्रारूप पर आम जनता से 30 नवंबर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं।
आवास विभाग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एससीआर गठन को लेकर कोई भी व्यक्ति तय समय सीमा तक अपने सुझाव व आपत्तियां शनिवार से ही मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक के ई-मेल ctcpup@gmail.com पर भेज सकता है। विधेयक के प्रारूप को आवास विभाग की वेबसाइट https://awas.upsdc.gov.in और आवास बंधु की वेबसाइस https://www.awasbandhu.in पर देखा जा सकेगा।
