ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एयर इंडिया की फ्लाइट में बुर्जग महिला के साथ मारपीट, बोली पीड़िता

सफर के दौरान विमानों में आये दिन छेड़खानी, मारपीट, अभद्रता के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस का प्रकाश में आया है। रविवार को 60 वर्षीय बुर्जग महिला दुबई से लखनऊ आ रही थी जहां उनके साथ सफर के दौरान अभद्रता कर विमान के स्टाप ने ही गलत व्यवहार कर प्रताड़ित किया। महिला को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी तो उन्हें चारों ओर से एयरइंडिया के अधिकारियों, कर्मियो ने घेरकर बिना किसी कारण हिरासत में ले लिया। उनके विरोध पर महिला स्टाफ ने उनका हाथ मरोड़ दिया, इससे उनके हाथ का दर्द और बढ़ गया। इस दुर्व्यवहार से वे मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत आहत हुईं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उन्हे घंटों तक परेशान किया गया। जब उमा ने सहायता मांगी, तो किसी ने उनकी सुध नहीं ली। कई घंटे परेशान करने के बाद बेटे से ईमेल मांगा गया। अयोध्या की रहने वाली उमा श्रीवास्तव 60 वर्षीय रविवार की रात एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 में दुबई से लखनऊ आ रही थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि हवाई सफर के दौरान उनसे मारपीट की गयी। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 3 बजे मैंने दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ी। मेरे साथ 7 किलो का केबिन बैग था। मैंने उसे उपर रैक पर रख दिया। कुछ देर बाद दूसरे पैसेंजर की भारी अटैची रखने के लिए मेरा बैग हटा दिया गया। क्रू मेंबर स्टाफ से जब मैंने ठंड लगने के कारण एसी धीमा करने और कंबल मांगा तो मना कर दिया। मेरे हाथ में हो रहे दर्द की वजह से फर्स्ट-एड बॉक्स मांगा, तो कहा गया कि फ्लाइट में फर्स्ट-एड बॉक्स उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा मेरी उम्र का ख्याल करें मदद करे मेरी। दुबई में दवाई चल रही है। फ्लाइट स्टाफ ने मेरी उम्र और स्वास्थ्य को नजरअंदाज किया और कोई मदद नहीं की गई। स्टाफ का दुर्व्यवहार यहीं तक नहीं रुका। 

Scroll to Top