ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एलडीए ने की फेक रजिस्ट्री : आवंटी सऊदी अरब में

लखनऊ विकास प्राधिकरण में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की जनसुनवाई में एक और कारनामा सामने आया। अधिग्रहण के बदले आवंटी को मिला भूखंड किसी दूसरे के नाम रजिस्ट्री करके तीसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। उस समय आवंटी सऊदी अरब में था गुरुवार को जनसुनवाई में बबलू अली निवासी धौरहरा, टिकनइया ने बताया कि शहीद पथ के निर्माण में उनकी जमीन का अधिग्रहण एलडीए ने करके 2007 में ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-1 में 600 स्क्ववाय फीट का भूखंड दिया था।

वह समय-समय पर देखते रहे और सऊदी अरब नौकरी करने चले गए। इस बीच लौटकर आए और निर्माण कराना शुरू किया तो एक व्यक्ति ने उनके भूखंड खरीदना और रजिस्ट्री कराना बताया और निर्माण को लेकर विवाद हुआ। जानकारी पर पता चला कि एलडीए के एक कर्मचारी ने मिलीभगत से बबलू के नाम से किसी दूसरे व्यक्ति को रजिस्ट्री करा दी और उस व्यक्ति ने तीसरे व्यक्ति को भूखंड बेचकर रजिस्ट्री कर दी।

रजिस्ट्री के दौरान आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी नहीं लगाए। बबलू ने अपना पासपोर्ट दिखाया। मंडलायुक्त ने उपाध्यक्ष को कर्मचारी की जानकारी करके जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में आईं राज कुमारी ने बताया कि वह बटलर कॉलोनी में परिवार के साथ रहतीं थीं।

वहां एलडीए द्वारा खाली कराकर लोगों को बसंतकुंज में आवास दिए गए, लेकिन उन्हें आवास नहीं मिला। इसके अलावा कैटल कॉलोनी से आए हबीब, मम्मू, रहमत आदि ने बताया कि बंधा निर्माण व कटान के दौरान सर्वे करके उन्हें 1999 में हटा दिया गया। उनकी डेयरी हटाकर शिफ्ट की गई। लेकिन, रहने के लिए ज्यादातर परिवार को बसंतकुंज में शहरी आवास नहीं दिए गए।

Scroll to Top