ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एशियाड में भारत ने 13वां गोल्ड जीता

(मानवीय सोच) : भारत ने 19वें एशियन गेम्स में 13वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। चीन के हांगझोउ में तजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉट पुट में इन गेम्स का गोल्ड हासिल किया। वे आखिरी प्रयास में नंबर-1 पोजिशन पर आए। इससे पहले, युवा एथलीट अविनाश साबले ने 3 हजार मीटर स्टेपलचेज इवेंट में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। उन्होंने ईरान के हुसैनी (8 मिनट 22.79 सेकेंड) का रिकॉर्ड तोड़ा।

इसके बाद विमेंस 1500 मीटर इवेंट में हरमिलन बैंस ने सिल्वर, मेंस 1500 मीटर में अजय कुमार ने सिल्वर और जिन्सन जॉनसन ने ब्रॉन्ज हासिल किया। बॉक्सिंग में निखत जरीन ने विमेंस 50 KG में ब्रॉन्ज जीता।

फिलहाल, भारत और चीन के बीच बैडमिंटन मेंस टीम इवेंट का गोल्ड मेडल मैच चल रहा है। भारत 2-1 की बढ़त पर है। डबल्स कैटेगरी में ध्रुव कपिला और साई प्रतीक का मैच जारी है। किदांबी श्रीकांत और ली शी फैंग का मैच जारी है। भारत को गोल्ड मेडल जीतने के लिए 5 में से 3 मुकाबले जीतने होंगे।

Scroll to Top