ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओवैसी की AIMIM छोड़ RJD में शामिल 4 विधायकों : नंगे पांव लालू यादव से मिलाने ले गए तेजस्वी यादव !

बिहार   (मानवीय सोच)  विधानसभा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पांच में से चार विधायकों के लालू यादव की पार्टी आरजेडी में शामिल होने के बाद बीजेपी विधानसभा में नंबर 2 पार्टी हो गई है। इससे भाजपा के नेता तिलमिला गए हैं और सुबह से ही लगातार एक साथ तेजस्वी यादव से लेकर ओवैसी तक को कोस रहे हैं।

अब बीजेपी के नेताओं ने आरजेडी में शामिल 4 विधायकों के नंगे पांव राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पर तीखा बयान दिया है और कहा है कि अभी तो नाक रगड़ना और जूते घिसना बाकी है।

दरअसल, तेजस्वी यादव दोपहर में ओवैसी की पार्टी के 4 विधायकों के आरजेडी में शामिल होने की सूचना देने उनको लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास गए। वहां से निकलकर उन्होंने इन विधायकों के साथ मीडिया से बात की. उसके बाद तेजस्वी इन विधायकों को पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलाने लेकर गए थे।

इस मुलाकात की जो फोटो आई उसमें ये चार विधायक नंगे पांव दिख रहे हैं जबकि लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव वगैरह जूता या चप्पल पहने नजर आ रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि लालू के कमरे में जाने से पहले एआईएमआईएम से आरजेडी में आए इन विधायकों ने अपना जूता-चप्पल उतार दिया था।

लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह के साथ इन चार विधायकों की फोटो शेयर करते हुए बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कटाक्ष किया है।

निखिल आनंद ने ट्वीट में लिखा है- “आदरणीय लालूजी स्वस्थ- सुरक्षित रहें हमारी कामना है। उनको छोड़िए। युवराजों के पैर में भी चप्पल है। लेकिन दिलचस्प है कि AIMIM के 4 मुसलमान विधायकों को राजद में लाया गया तो उनको चप्पल उतरवाकर घर में बुलाया गया। अभी तो नाक रगड़ना और जूते घिसना बाकी है।”

 

Scroll to Top