ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कंगना रनौत ने फिर खड़ा किया नया विवाद

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने बुधवार (2 अक्टूबर) को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने कंगना रनौत के बयान की तीखी आलोचना की है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 120वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें राष्ट्रपिता के तौर पर गांधी के कद को कमतर आंका गया है। रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत मां के ये लाल।” इस स्टोरी में कंगना ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की फोटो भी लगाई है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने महात्मा गांधी पर अभद्र कटाक्ष करने के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “गोडसे के उपासक बापू और शास्त्री जी में अंतर करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के नए गोडसे भक्त को दिल से माफ करेंगे? वे राष्ट्रपिता हैं, वे पुत्र हैं, वे शहीद हैं। सभी का सम्मान होना चाहिए। पंजाब से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने भी रनौत की आलोचना की। उन्होंने कहा, “मैं गांधी जी की 155वीं जयंती पर कंगना रनौत की टिप्पणियों की निंदा करता हूं। कालिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कंगना को छोटे से राजनीतिक जीवन में, विवादित बयान देने की आदत हो गई है। राजनीति उनका क्षेत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति एक गंभीर मामला है। बोलने से पहले सोचना चाहिए।” आपको बता दें कि भाजपा सांसद और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री को हाल ही में कृषि कानूनों और किसानों के विरोध प्रदर्शन पर उनकी टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। कुछ भाजपा नेताओं के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उनकी कड़ी आलोचना की थी।

Scroll to Top