कनाडा : (मानवीय सोच) खालिस्तान समर्थकों के सुर में सुर मिला रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है. ट्रूडो सरकार ने भारत के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक कदम भी उठाए हैं..इससे भारत और कनाडा के बीच तल्खी आ गई है. इस बीच कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पोल खोल डाली है. डेविड एबी ने कहा कि मुझे पक्का यकीन है कि ट्रूडो सरकार खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है.
बता दें निज्जर भारत में प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का सरगना था. भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था. बीते जून महीने में निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसे लेकर कनाडा की ट्रूडो सरकार का कहना है कि वो हत्या भारत ने करवाई थी.
