ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कन्नौज में नाबालिग से रेप की कोशिश में सपा नेता को किया गिरफ्तार

कन्नौज में नाबालिग से रेप की कोशिश में सपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसी के कॉलेज से उसे रंगे हाथ पकड़ा है। नाबालिग अपनी बुआ के साथ कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। आरोपी उसे कमरे में ले गया। वहां जबरदस्ती की। कपड़े उतरवाए। आरोपी सपा नेता का नाम नवाब सिंह यादव है। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का करीबी बताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल-अखिलेश के मंच पर होने की तस्वीर भी सामने आई है। सपा नेता को रविवार रात गिरफ्तारी के बाद पुलिस कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामला कन्नौज कोतवाली के अड़ंगापुर गांव का है।

यह फोटो लोकसभा चुनाव के दौरान की है। राहुल और अखिलेश के साथ नवाब सिंह (रेड सर्किल में) मंच पर दिखाई था। कॉलेज में बुआ के साथ नौकरी मांगने गई थीआरोपी नवाब सिंह यादव का चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के नाम से खुद का कॉलेज है। रविवार शाम को वह कॉलेज में ही था। उसने नौकरी देने के नाम पर नाबालिग और उसकी बुआ को बुलाया था। कॉलेज में ही उसने बच्ची से जबरदस्ती की। इस दौरान नाबालिग ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंच गई। आरोपी को कमरे से पकड़ लिया। कन्नौज SP अमित कुमार आनंद ने बताया- रात में तिर्वा थाने की पुलिस के पास किसी बच्ची का फोन आया। उसने बताया कि जबरन उसके कपड़े उतरवाए गए हैं। रेप की कोशिश की गई। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। वहां से आरोपी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। नाबालिग की उम्र 15 साल है। मामले की जांच की जा रही है।

Scroll to Top