ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कन्हैयालाल के हत्यारों के समर्थन में मेरठ में आतिशबाजी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार

मेरठ  (मानवीय सोच)  उदयपुर की घटना की जब पूरा देश निंदा कर रहा है, तब मेरठ के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई। उदयपुर घटना के पक्ष में इस गांव के एक पिता-पुत्र ने आतिशबाजी कर डाली। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से पटाखे भी बरामद किए हैं। घटना सरूरपुर थानाक्षेत्र के मैनापुट्ठी गांव की है। पुलिस ने अपनी ओर से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलवार देर शाम मैनापुट्ठी गांव निवासी मंजूर और उसके बेटे शहजाद ने उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी की। इस बीच ग्रामीणों ने यूपी 112 पर कॉल कर शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए मौके से जले और बिना जले पटाखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के मकान की तलाशी लेकर दोनों आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों से पूछताछ के बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया, ग्रामीणों ने सूचना दी कि उदयपुर की घटना को लेकर पिता-पुत्र ने आतिशबाजी की है। इसके बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है पूछताछ की जा रही है।

 

Scroll to Top