लखनऊ : (मानवीय सोच) भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर सोमेश तिवारी ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन और सात सदस्यों को लिखित में सीजीएसटी में व्याप्त भ्रष्टाचार के गंभीर खुलासे किए हैं। विभाग के अति वरिष्ठ अधिकारी पर सीधा आरोप लगाया है कि पान मसाला इंडस्ट्री से हर महीने करोड़ों की वसूली अकेले इसी अफसर ने की है। सेंट्रल जीएसटी के आयुक्त आफिस रिश्वत की दुकान में तब्दील हो गए हैं। उन्होंने तथ्यों को सामने रखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।
उनके इस ताजा खुलासे से सीबीआईसी में तक खलबली मच गई है। पत्र के मुताबिक हिन्दी में पत्राचार करने की वजह से यूपी से आंध्र प्रदेश भेजे गए सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर ने विभाग में शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारियों की कलई खोल दी है। हिन्दी में काम करने की सजा भुगत रहे सोमेश तिवारी ने एक अति वरिष्ठ अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका सर्विस रिकार्ड खराब करनेे की साजिश रचने वाले खुद का रिकार्ड देख लें।
