नई दिल्ली : (मानवीय सोच) पाकिस्तान की नौसेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना साझा अभ्यास कर रही हैं. दोनों नौसेनाओं का साझा अभ्यास सी गार्जियन-2023 की शुरुआत शनिवार को कराची में पाकिस्तानी नौसेना डॉकयार्ड में किया गया इस साझा सैन्य अभ्यास की कुछ हाई रिज़ॉल्यूशन वाली सैटेलाइट तस्वीरें एक्सेस की हैं. इसमें कराची पोर्ट पर चीन के कई फ्रंटलाइन युद्धपोत, एक पनडुब्बी और डॉकयार्ड देखे जा सकते हैं.
सी गार्जियन-3 अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब चीन ने हिंद महासागर के पानी में अपनी समुद्री मौजूदगी का काफी विस्तार किया है. इसमें अफ्रीका के हॉर्न स्थित जिबूती में एक प्रमुख बेस का निर्माण और क्षेत्रीय नौसेनाओं को कई आधुनिक प्लेटफार्मों की बिक्री भी शामिल है. हाल ही में चीन ने पाकिस्तानी नौसेना को 4 Type-054 A/P फ्रिगेट भी दिए हैं.
