ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को मिली ‘ट्रांसफर की धमकी’;

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज को मिली कथित धमकी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संस्थाओं पर भाजपा द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश को धमकी मिली है।

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज एचपी संदेश ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें तबादले की धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि एंटी करप्शन ब्यूरो और ADGP को लेकर की गई टिप्पणियों के चलते धमकियां मिली हैं। इस मामले पर राहुल गांधी ने जज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कर्नाटक में बीजेपी की भ्रष्ट सरकार का पर्दाफाश करने के लिए हाई कोर्ट के एक जज को धमकी दी गई है। संस्था दर संस्था भाजपा द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। हममें से प्रत्येक को निडर होकर अपना कर्तव्य निभाने वालों के साथ खड़ा होना चाहिए। हैशटैग डरो मत।”

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने एसीबी को ”कलेक्शन सेंटर” बताने पर सोमवार को तबादले की धमकी मिलने का दावा किया था। उन्होंने एसीबी के एडीजीपी सीमांत कुमार सिंह को दागी अधिकारी भी बताया था। न्यायाधीश एक भूमि विवाद से संबंधित मामले में कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करने के लिए डिप्टी तहसीलदार पीएस महेश द्वारा दायर एक मामले की सुनवाई कर रहे थे।

आईएएस अधिकारी से संबंधित मामले में, न्यायाधीश ने भ्रष्टाचार की तुलना “कैंसर” से की और कहा कि वह इस तरह के खतरों से हर कीमत पर न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे। उन्होंने साफ किया है कि वह इस तरह की बातों से डरते नहीं हैं। उन्होंने एसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे और इसे ‘भ्रष्टाचार का केंद्र’ बताया था।

 

Scroll to Top