ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

कश्मीर (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को आतंकवादी षडयंत्र के मामले में कश्मीर घाटी के चार स्थानों की तलाशी ली. एजेंसी ने इस दौरान पाकिस्तान से संचालित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के दो ओवरग्राउंट वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

कई जगहों पर एनआईए की तलाशी

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला और कुपवाड़ा जिले में एक-एक स्थान पर और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में एक-एक स्थान पर तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड अपराध में संलिप्तता से जुड़ी सामग्री जिसका इसका इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में होता है, जिहादी साहित्य जब्त किया गया.

पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे आरोपी

एनआईए ने जिन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान बारामूला निवासी मुश्ताक भट और कुपवाडा निवासी फयाज अहमद खान के तौर पर की गई है. प्रवक्ता ने बताया कि वे आतंकवादियों की रणनीतिक सहायता करने, आतंकवादी दुष्प्रचार करने और टीआरएफ के लिए लोगों को कट्टर बनाने और भर्ती करने में सहयोग करने के लिए पाकिस्तान में मौजूद आकाओं के संपर्क में थे.

एनआईए को लंबे समय से थी तलाश

उन्होंने बताया कि एनआईए ने पिछले साल 18 नवंबर को टीआरएफ की गतिविधियों और उसके स्वघोषित कमांडर सज्जाद गुल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अधिकारी ने बताया कि गुल जम्मू-कश्मीर में युवाओं को कट्टर बनाने, आतंकवादी संगठन में भर्ती करने एवं प्रेरित करने, केंद्र शासित प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में हिंसक गतिविधियों में संलिप्त है.

मामले की जांच जारी

प्रवक्ता ने बताया कि गुल और लश्कर के उसके अन्य सहयोगी कमांडर ओजीडब्ल्यू की भर्ती पूर्व निर्धारित लक्ष्य की टोह लेने, समन्वय करने और गोला-बारूद का परिवहन करने, सुरक्षा बलों पर हमले और लक्षित हत्याओं को अंजाम देने में आतंकवादियों की सहायता करने के लिए कर रहे हैं. एनआईए ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Scroll to Top