ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस प्रवक्ता डोली शर्मा की जान को खतरा : पाकिस्तान से मिली मारने की धमकी

गाजियाबाद (मानवीय सोच)  कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता डोली शर्मा को कराची पाकिस्तान से ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। डोली शर्मा का कहना है कि 6 जुलाई को उनके पिता पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के घर पर दिल्ली के एक अधिवक्ता मिलने के लिए आए थे जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

इसी तस्वीर पर राव तहसीन काशिफ आईडी से कांग्रेस नेत्री को अभद्र बातें बोलकर एके-47 से मारने की धमकी दी गई। हालांकि यह धमकी किस वजह से दी गई है अभी इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान या विशेष धर्म के प्रति कोई टिप्पणी भी नहीं की थी, इसके बावजूद धमकी मिलना अकारण है।

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और लिंक रोड थाना पुलिस व साइबर सेल प्रभारी को लिखित शिकायत भेजकर अपनी और परिवार वह इलाके की सुरक्षा की मांग की है। डोली शर्मा का कहना है कि ट्विटर पर और लिखित शिकायत देने के बाद भी अभी तक उन्हें प्रशासन की तरफ से संपर्क नहीं किया गया है।

 

Scroll to Top