ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांवड़ यात्रा : 171 फीट का तिरंगा लेकर निकले कांवड़िया

सावन के चौथे सोमवार को बोल बम के जयकारे लगाते हुए 171 फीट की तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई। उत्साह से लबरेज कांवड़िया शाहगढ़ चौराहे से कांवड़ लेकर धोपाप घाट पहुंचे। वहां आदि गंगा गोमती से कांवड़ भरकर बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। तिरंगा कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस धार्मिक आयोजन में देश भक्ति का भी प्रभाव दिखा। 171 फीट लंबी कांवड़ यात्रा सोमवार सुबह शाहगढ़ चौराहे से शुरू हुई।

लंभुआ की उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कांवड़ की पूजा-आरती की। पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम खान ने भगवा झंडा दिखाकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया। करीब 13 किमी की इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें महानगर के तमाम कलाकारों ने हिस्सा लिया। नगर में 10 स्थानों पर कांवड़ पर पुष्पवर्षा की गई।कांवड़ निर्माण समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि का कहना है कि यह देश की सबसे लंबी तिरंगा कांवड़ है। पिछले साल 161 फीट की कांवड़ से बाबा जनवारीनाथ का जलाभिषेक किया गया था। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी तिरंगा कांवड़ की लंबाई 10 फीट बढ़ाई गई है।

Scroll to Top