ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काकोरी में बाघ का खौफ

लखनऊ के काकोरी इलाके के रहमान खेड़ा जंगल में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। सोमवार को खेतों में बाघ के ताजा पगचिह्न दिखाई दिए, जिससे पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है 

बाघ की दहाड़ें अक्सर सुनाई देती हैं, जिससे बच्चों का स्कूल जाना और खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है।वन विभाग ने इलाके में 12 कैमरे और 2 पिंजड़े लगाए हैं। थर्मल ड्रोन कैमरों से जंगल की निगरानी की जा रही है, लेकिन अभी तक बाघ की तस्वीर या ठिकाने का पता नहीं चल सका है।

गुरुदीन खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने खेतों में बाघ के पैरों के निशान देखे, जबकि कसमंडी कला गांव में सुबह चार बजे आनंद साहू ने बाघ की दहाड़ें सुनीं। उधर, फर्रुखाबाद के ग्राम नसरतपुर और आसपास के इलाके में चीते की मौजूदगी की खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

ग्रामीणों ने खेतों में चीते के पगचिह्न देखे और इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। यहां की मस्जिद से चीते की सूचना का ऐलान किया गया, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया। ग्रामीण  ने बताया कि ग्राम टाडा बहरामपुर की तरफ से चीते की आहट सुनी गई थी। हालांकि, किसी ने चीते को देखे जाने की पुष्टि नहीं की है। फिर भी इलाके में भय का माहौल है।

Scroll to Top