कानपुर में 4 दरोगा, 4 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

कानपुर में जमीन विवाद में 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में 4 दरोगा और 4 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिश्वत ली थी। एक पक्ष पर 10 लाख की रंगदारी का झूठा मुकदमा लगाकर 8 लोगों को जेल भेज दिया था। मामला घाटमपुर थाने के पतारा गांव का है। पुलिस कमिश्नर ने जांच कराई तक मामला खुला। पुलिस ने एक पक्ष से 10 हजार जबकि दूसरे से 40 हजार लिए थे। इस मामले में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी हुई थी। मामला सामने ना आए इसलिए सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिया गया था।

यही वो प्लॉट है, जिस पर ओम प्रकाश अपना घर बनवा रहा था। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा मामला. मामले की शुरुआत 20 साल पहले हुई थी। बेरिया नाम के एक शख्स की 2 बीघा जमीन पर राम लखन ने अपना मालिकाना हक बताया। मामला निचली अदालत में गया। अक्टूबर, 2023 में फैसला राम लखन के पक्ष में आया। उन्होंने तहसील से इसी आधार पर खसरा-खतौनी में अपना नाम चढ़वाया। मगर उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिला। 5 जनवरी, 2024 को उन्होंने IGRS पर शिकायत दर्ज की।