ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी विश्वनाथ को लेकर विवादित टिप्पणी

लखनऊ  (मानवीय सोच) काशी विश्वनाथ मंदिर के खिलाफ विवादित टिप्पणी  करने के मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के एक असोसिएट प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया था।

रविकांत विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में असोसिएट प्रोफेसर हैं। हसनगंज पुलिस स्टेशन में एक छात्र अमन  दुबे की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। अमन दुबे भी एबीवीपी कार्यकर्ता है। कांत पर आईपीसी की धारा 153 ए, 504 और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दुबे ने कांत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की। उनके बयान से कैंपस में हिंदू छात्रों को चोट पहुंची है।

कांत ने भी स्थनीय पुलिस स्टेशन में एक दर्जन छात्रों के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। उनका कहना है  कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ABVP कार्यकर्ताओं का कहना हैकि एक यूट्यूब चैनल पर बहस के दौरान रविकांत ने काशी विश्वनाथ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। वहीं रविकांत ने भी शिकायत में कहा है कि एबीवीपी के लोग उन्हें धमका रहे हैं। सोशल मीडिया पर एबीवीपी छात्रों के प्रदर्शन के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर भी काफी आलोचना की जा रही है।

Scroll to Top