ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

किसानों के आगे झुकी भगवंत मान सरकार

चंडीगढ़  (मानवीय सोच) पंजाब सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को किसानों का आंदोलन तेज हो गया था और 23 संगठनों से जुड़े किसान चंडीगढ़ के लिए कूच कर गए थे, जिन्हें मोहाली में रोक लिया गया था। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने धान रोपाई की मांग स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत 7 जून से इसके पहले चरण की शुरुआत होगी। पंजाब सरकार ने तीन चरणों में धान रोपाई की मांग को स्वीकार कर लिया है। भगवंत मान ने बुधवार को दोपहर को किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। वहीं बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ की सीमा पर ही डटे हुए हैं और सरकार की ओर से औपचारिक आदेश जारी किए जाने के बाद ही पीछे हटने की बात कही है।

तीन चरणों में पंजाब में होगी धान की रोपाई

दरअसल पंजाब सरकार ने ऐलान किया था कि धान की रोपाई का सत्र 18 जून से शुरू किया जाए और पूरी प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी होनी चाहिए। इस पर किसानों ने आपत्ति जताई थी। अब यह तीन चरणों में होगी और 7 जून से इसकी शुरुआत की जाएगी। पहले राउंड में उन क्षेत्रों में धान की रोपाई होगी, जहां पानी की कमी है। इसके बाद 14 और 17 जून को दूसरे एवं तीसरे चरण की शुरुआत होगी। किसानों से मुलाकात में भगवंत मान ने मूंग की फसल को भी एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया। इसके लिए मंडियों का भी चयन कर लिया गया है और जल्दी ही इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस से किया इनकार

किसानों संग बैठक में भगवंत मान ने कहा कि वह बासमती की खरीद के लिए केंद्र सरकार से बात करेंगे और उसके मुताबिक ही फैसला लेंगे। मक्के की खरीद पर भी जल्दी ही फैसला लेने का भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने गेहूं की प्रति क्विंटल खरीद पर 500 रुपये का बोनस दिए जाने की मांग को खारिज कर दिया। कहा जा रहा है कि अब जल्दी ही किसान धरने से उठने पर फैसला ले सकते हैं। सीएम से मुलाकात के बाद प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचेंगे और साथी नेताओं से बातचीत के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

Scroll to Top