(मानवीय सोच) : अब प्रदेश के किसी भी हिस्से या कोने में कोई भी घटना होगी तो पुलिस बिना बुलाए ही पहुंच जाएगी, क्योंकि पुलिस के पास अब हर दुकानों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का आईपी एड्रेस होगा. यह निर्णय आने वाले त्योहारों को लेकर लिया गया है. इसके माध्यम से पुलिस हर संदिग्ध पर नजर रख सकेगी और किसी भी तरह की गलत गतिविधि मिली तो तुरंत एक्शन लेगी. इस तरह से पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनहोनी का अंदेशा होने से पहले ही एक्शन ले सकेगी.
इस सम्बंध में रविवार को बरेली के सीबीगंज थाने में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई और इस सम्बंध में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बात की है. पुलिस ने घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बरेली के व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उसका आईपी एड्रेस व पासवर्ड पुलिस को दें. इस मौके पर पुलिस ने बताया कि, कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस थाने में कंट्रोल रूम बनवाएगी और यहीं से हर हरकत पर नजर रखी जाएगी. पुलिस ने व्यापारियों को बताया कि,
