# कुल्लू में कुदरत का कहर : ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 7 बहुमंजिला इमारतें

हिमाचल  : (मानवीय सोच)  कुल्लू जिले में बारिश ने तबाही मचा रखी है. जगह-जगह हो रहे भारी भूस्खलन की वजह से लोगों के सपनों के आशियाने ढहती हुई दिखाई दे रही है. कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गई है. चारों तरफ सिर्फ मलबे और धूल ही रह बचा है. भूस्खलन में फंसे होने की आशंका वाले लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)को तैनात किया गया है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रशासन ने खतरे की पहचान कर ली है और दो दिन पहले व्यावसायिक इमारत को खाली करा लिया है. हालांकि, वीडियो में कई घरों को ढहते हुए देखा जा सकता है. इससे पहले सीएम ने कहा था कि पूरा राज्य बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन जैसी घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हज़ारों घर या तो तबाह हो गए हैं या फिर रहने लायक नहीं रह गए हैं. बारिश और बाढ़ के कारण हुई तबाही को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का फ़ैसला किया है.”