ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कैराना से जुड़े शाहीन बाग में पकड़ी हेरोइन की खेप के तार

शामली (मानवीय सोच) शाहीन बाग में 100 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ की बरामदगी व उसे लाने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों के गिरोह के तार शामली जिले के कस्बा कैराना और मुजफ्फरनगर से जुड़ रहे हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली की टीम ने गुरुवार को कैराना से दो लोगों को हिरासत में लिया और शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे टीम फिर से कैराना पहुंची। टीम ने थाने में डेरा डाल दिया है। माना जा रहा है कि टीम जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक फ्लैट से सौ करोड़ रुपये की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ, 30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

एनसीबी के महानिदेशक एसएन प्रधान ने एक एजेंसी से बात करते हुए बताया कि एटीएस टीम ने मुजफ्फरनगर और कैराना से कुछ लोगों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक ऑपरेशन में पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए थे। उसके बाद इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि इस बात की पूरी संभावना है कि यह नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा मामला है।

 

Scroll to Top