केरल : (मानवीय सोच) मलप्पुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली को वर्चुअली हमास के लीडर खालिद मशाल ने संबोधित किया था, जिसके बाद से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. भाजपा ने ‘राष्ट्र-विरोधी’, ‘सनातन-विरोधी’ गतिविधियों पर विपक्षी गठबंधन भारत को घेर लिया है और केरल पुलिस पर सवाल उठाया है. केरल में फिलिस्तीन समर्थक कई रैलियां हो रही हैं, जिसमें खालिद मशाल ने भाग लिया था वह शुक्रवार को हुआ था और केरल में जमात-इस्लामी की युवा शाखा सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट द्वारा आयोजित किया गया था. आइये जानते हैं कि कौन है हमास लीडर खालिद मशाल, जिसको लेकर हो रहा है बवाल?
खालिद मशाल हमास पोलित ब्यूरो के संस्थापक सदस्य है. खालिद 2017 तक ब्यूरो अध्यक्ष था. कई वर्षों तक, खालिद मशाल ने हमास के कई ऑपरेशन को अंजाम दिया. रिपोर्ट के अनुसार, खालिद मशाल का जन्म वेस्ट बैंक में हुआ था और उसका पालन-पोषण कुवैत और जॉर्डन में हुआ था. 2004 में खालिद हमास का लीडर बना. खालिद मशाल कभी गाजा में नहीं रहा. वह जॉर्डन, सीरिया, कतर और मिस्र से काम को अंजाम देता है. इजरायल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, खालिद मशाल अब कतर में रह रहा है और उसकी कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर है.
