ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्या बांके बिहारी मंदिर के आसपास बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर

वायरल लिस्ट में अपने मकानों और दुकानों के नाम देखकर लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं. बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कॉरिडोर के निर्माण को लेकर सरकार तैयारी कर रही है. इस संबंध में हाईकोर्ट से भी हरी झंडी मिल गई है. कॉरिडोर को लेकर हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि बांके बिहारी मंदिर के आसपास जो अतिक्रमण है, उनको हटाया जाए और उनको हटाने के बाद 18 नवंबर तक प्रशासन हलफनामे को कोर्ट में दाखिल करें.

अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

इस आदेश के बाद एक लिस्ट की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस लिस्ट में उन 81 मकानों और दुकानों की जानकारी है. जिन पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी. इसी लिस्ट में गोस्वामी समाज के लोगों के मकान भी शामिल है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि निगम जल्द ही इस लिस्ट में शामिल दुकानों और मकानों के ध्वस्तीकरण का काम शुरू निगम करेगी. हालांकि, जब टीवी 9 ने निगम के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है.

निगम ने नहीं जारी की लिस्ट

पूरे मामले को लेकर जब अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है और ना ही उनके द्वारा इस तरह की किसी लिस्ट को जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि वायरल लिस्ट की जांच की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी लिस्ट पर भरोसा ना करें. लिस्ट की पुष्टि करने के बाद ही आगे कुछ कह पाएंगे.

Scroll to Top