संतकबीरनगर : (मानवीय सोच) संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र की किशोरी से गांव का आरोपी ने पहले अवैध संबंध बनाया। गर्भ ठहरने पर आरोपी ने किशोरी का गर्भपात करा दिया। इस दौरान रक्तस्राव अधिक होने से सोमवार को किशोरी की मौत हो गई। घटना से अनभिज्ञ परिजनों ने शव को दफन कर दिया।
बाद में घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, गैर इरादतन हत्या, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
महुली क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी घर की गरीबी की वजह से गांव के 55 साल के आरोपी के घर काम काज करने जाती थी। इसी बीच आरोपी ने किशोरी से अवैध संबंध बना लिया। उसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने 30 जुलाई को गर्भपात करा दिया। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से किशोरी की सोमवार को मौत हो गई।
