ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

खान सर को पुलिस ने किया रिहा, नॉर्मलाइजेशन BPSC के खिलाफ प्रदर्शन में थे शामिल

शिक्षक खान सर को शुक्रवार रात गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया। शिक्षक खान सर को कल पुलिस ने हिरासत में लिया था, क्योंकि वे पटना के गर्दनीबाग में BPSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वे परीक्षा पैटर्न को लेकर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से बचने के लिए एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने और एक पेपर देने की मांग कर रहे हैं। 

बिहार लोक सेवा अयोग (बीपीएससी) की 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में शुक्रवार को बीपीएससी कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बीपीएससी की 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हजारों अभ्यर्थी आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से हटने को कहा लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। 

अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया है। लाठीचार्ज के कुछ देर बाद फिर छात्र बीपीएससी कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने बार-बार लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। वहीं, इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए पटना के दो ख्यातिलब्ध शिक्षक खान सर और गुरू रहमान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और उनकी मांग को जायज ठहराया। खान सर ने कहा, “हमलोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।

नॉर्मलाइजेशन खत्म करा कर ही यहां से जाएंगे। जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा तब तक छोड़ेंगे नहीं।” इस बीच बीपीएससी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरें चलाई जा रही है। अयोग स्वयं हतप्रभ है कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाए जाने संबंधी भ्रामक खबर कैसे और कहां से उत्पन्न हुई।

आयोग की इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाए जाने संंबंधी अफवाह फैलाने का प्रयास कुछ कोचिंग संचालकों एवं कथित छात्र नेताओं द्वारा अभ्यर्थियों को जानबूझकर दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से किया गया है। आयाेग ने स्पष्ट किया कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रकाशित विज्ञापन के किसी कंडिका में इस परीक्षा के लिए नॉर्मलाइजेशन अपनाने का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही उसके बाद आयोग के स्तर से उक्त परीक्षा नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया से संपन्न कराने की सूचना प्रकाशित की गई है। परीक्षा 13 दिसंबर को ही होगी। सभी अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहें और किसी के बहकावे में नहीं आएं।

Scroll to Top