ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर : पहले तलाक होगा, फिर नए निकाह पर बात होगी

लखनऊ (मानवीय सोच)  पिछले कई दिनों से अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने आखिरकार गठबंधन तोड़ने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। ओपी राजभर ने कहा कि तलाक होगा और उसके बाद नए निकाह की सोची जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए ओपी राजभर ने फिर कहा कि अखिलेश यादव के नवरत्न कभी उन्हें अखिलेश यादव से मिलने नहीं देते। उन्होंने कटाक्ष करते हुए ये भी कहा कि अखिलेश के नवरत्न उन्हें गलत सलाह देते हैं, वो एसी कमरों में बैठकर फोन पर आजमगढ़ और रामपुर में वोट दिलवा रहे थे जबकि वो जमीन पर संघर्ष कर रहे थे।

ओपी राजभर ने कहा कि हमारा अभी तक समाजवादी पार्टी से गठबंधन चल रहा है लेकिन तलाक होगा। उसके बाद अगले निकाह के बारे में बात होगी। ओपी राजभर ने कहा कि हम अपने मुद्दों को लेकर बसपा प्रमुख मायावती से बात करेंगे। इससे पहले राजभर मायवती और बसपा की तारीफ करते हुए उसे सबसे बढ़िया और व्यवस्थित पार्टी बता चुके हैं। राजभर ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बहुत गोलबंदी होगी, बस देखते जाइये।

वाई कैटिगरी सुरक्षा मिलने पर सीएम योगी को दिया धन्यवाद

वाई कैटेगिरी की सुरक्षा मिलने को लेकर ओपी राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरी सुरक्षा को लेकर पहले से बात हो रही थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग से रिपोर्ट मंगवाकर मुझे सुरक्षा प्रदान की है। ओपी राजभर ने कहा कि मेरे पर हमला भी हुआ है इसलिए मैं सीएम योगी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे सुरक्षा प्रदान कराई।

 

Scroll to Top