बेलगावी : (मानवीय सोच) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन कॉल करने और जबरन वसूली करने के आरोपी के आतंकी संबंध होने का पता चला है। महाराष्ट्र स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नितिन गडकरी को धमकी देने वाला आरोपी जयेश पुजारी वर्तमान में जेल में है।
हमें उसके बारे में जांच कर के पता चला है कि आरोपी के संबंध अफसर पाशा से है। अफसर पाशा 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) पर हुए आतंकी हमले में शामिल था।
सूत्रों ने बताया कि आतंकी पाशा बेलगावी की हिंडालगा जेल में अभी बंद है, उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा संगठन से है। सूत्रों ने बताया कि पुजारी ने पाशा के साथ मिलीभगत कर के और योजना बनाकर नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन कॉल किए थे। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने जानकारी इकट्ठा करने के लिए हिंडालगा जेल का भी दौरा किया था।
