लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में अपनी तरह के अनूठे आयोजन का शुभारंभ लखनऊ में हो रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई 2023 तक चलने वाला तीन दिवसीय ओलंपिक अमर उजाला व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन है। आयोजन में प्रदेश के 18 मंडलों के 1000 से अधिक खिलाड़ी छह प्रकार के खेलों का हिस्सा बनेंगे। जिन खेलों में उनका प्रदर्शन देखने को मिलेगा, उसमें हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, कराटे, बाक्सिंग और हैंडबॉल शामिल है।
आयोजन के प्रारंभ में दो हॉकी मैच खेले गए। ये मुकाबले अयोध्या-मुरादाबाद और कानपुर-मेरठ के बीच खेले गए। पहले मुकाबले में अयोध्या ने मुरादाबाद पर 10-1 से जीत दर्ज की जबकि दूसरे मुकाबले में मेरठ ने कानपुर पर जीत दर्ज की।
