गाजियाबाद (मानवीय सोच) एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का प्रिंसिपल अपनी ही छात्राओं को केबिन में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था. उसके कपड़े को छूता था और उसे जहां तहां टच करता था. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मगर इन छात्राओं ने जो उसकी (प्रिंसिपल) करतूत बताई है उन्हें सुनकर आप यकीनन चौक जाएंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इन छात्राओं ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वो (प्रिंसिपल) क्लास में आते थे और हमलोगों के बीच जाकर बैठ जाते थे. वह अपनी कुर्सी शायद ही कभी बैठते थे. वह हमसे हमारे कपड़े को लेकर बात करते थे. इस दौरान हमलोगों को टच करते थे. गलत तरीके से जहां तहां छूते थे. जब हम इसका विरोध करते थे तो वो कहते थे कि यह उनका हमारे लिए प्यार है.
