ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजीपुर की डीएम के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर हैंडल, फिर महिला पत्रकार का अश्लील फोटो कर दिया पोस्ट

गाजीपुर (मानवीय सोच) जिलाधिकारी (डीएम) आर्यका अखौरी  के नाम से एक फर्जी ट्विटर हैंडल बनाकर एक महिला पत्रकार की तस्वीर से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो साझा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नोएडा पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस फोटो में महिला पत्रकार और एक संत आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। महिला पत्रकार की शिकायत पर सेक्टर 24 पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि महिला पत्रकार ने नोएडा के थाना सेक्टर-24 में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि डीके खान नामक एक शख्स ने इस ट्विटर हैंडल से 16 सितंबर को महिला पत्रकार की एक अश्लील फोटो शेयर की। इसी हैंडल से कई बार साधु-संतों और पत्रकारों के लिए विवादित ट्वीट किए गए।

आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अब आरोपी ने गाजीपुर की डीएम के नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल बनाकर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बयान जारी कर बताया कि 23 सितंबर को जन सुनवाई के दौरान यह मामला उनके संज्ञान में आया था। बयान में कहा गया है कि फर्जी ट्विटर अकाउंट पहले ‘डीएम आर्यका अखौरी’ और वर्तमान में ‘फैन ऑफ आर्यका आखौरी’ के नाम से संचालित किया जा रहा है। इस ट्विटर हैंडल पर भ्रामक सूचनाएं दी जा रही हैं।

बयान में कहा गया है कि अखौरी का ट्विटर पर सिर्फ एक आधिकारिक अकाउंट है, इसके अलावा कोई दूसरा टि्वटर अकाउंट नहीं है। 

Scroll to Top