# गुंडागर्दी पर उतर आए वकील साहब!

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) जालौन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक दंबग अधिवक्ता महिला को मारने के लिए उसके पीछे रिवॉल्वर लेकर दौड़ा, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर दुकानदार और पूर्व शासकीय अधिवक्ता के बीच हुए विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि अधिवक्ता ने बेखौफ होकर दुकानदार मालिक के परिवार की महिला को ही रिवॉल्वर लेकर दौड़ा लिया.

मामला उरई कोतवाली के राजेंद्र नगर स्थित कोरी कुटिया गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, गेस्ट हाउस में फलदान का कार्यक्रम चल रहा था. गेस्ट हाउस के बगल में ही गुप्ता परिवार की दुकान है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा वहां पहुंचे थे. फलदान कार्यक्रम के दौरान ही दुकानदार ने अपनी बाइक गेस्ट हाउस के गेट पर खड़ी कर दी.