ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात में भी कांग्रेस को टेंशन देने जा रही आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसके लिए अभी से समीकरण तैयार होने लगे हैं। हाल ही में पंजाब जीतकर उत्साहित आम आदमी पार्टी भी गुजरात में अपना विस्तार करने में जुटी है। इसी कड़ी में उसे एक अहम सफलता मिलती दिख रही है। गुजरात में आदिवासी समुदायों के बीच पकड़ रखने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता महेश वसाना ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। कुछ दिन पहले गुजरात के आप नेताओं ने महेश वसाना और उनके छोटे भाई से भरूच में उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के मायने यह निकाले जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है।

आम आदमी पार्टी के नेता पहले ही भारतीय ट्राइबल पार्टी को गठबंधन का न्योता दे चुके हैं। भारतीय ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और दो सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। गुजरात की आम आदमी पार्टी यूनिट ने कहा कि दिल्ली विजिट के दौरान महेश वसाना ने राजधानी के एक स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का भी दौरा किया। महेश वसाना खुद भी देदियापाड़ा सीट से विधायक हैं। महेश वसाना के साथ आम आदमी पार्टी के नात इसुदान गधावी भी गए थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात के आदिवासी इलाकों से जुड़े मुद्दों को लेकर बातचीत की।

आदिवासी नेता ने किया दिल्ली के स्कूल का दौरा

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के बाद महेश वसाना ने कहा कि यदि आदिवासी समुदायों के लिए इस तरह के स्कूल तैयार किए जाएं तो उनका विकास हो सकेगा।’ बता दें कि शनिवार को गुजरात में आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि हमने भारतीय ट्राइबल पार्टी को गठबंधन के लिए न्यौता दिया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी का गुजरात के आदिवासी इलाकों में बड़ा जनाधार माना जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भले ही कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी, लेकिन आदिवासी समुदायों के लिए सुरक्षित 27 सीटों में से 15 पर उसने जीत हासिल की थी।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और बीटीपी के बिगड़ गए थे रिश्ते

हालांकि जून 2020 में कांग्रेस और भारतीय ट्राइबल पार्टी के बीच संबंध खराब हो गए थे। दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी और भारतीय ट्राइबल पार्टी ने उससे दूरी बना ली थी। बीटीपी का कहना था कि हमारा दल भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही अलग है, ऐसे में हम किसी के भी साथ नहीं जाना चाहते। यही नहीं बीते साल तो उसने कांग्रेस से नर्मदा और भरूच के जिला पंचायत चुनावों के दौरान नाता ही तोड़ लिया था और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से गठजोड़ कर लिया था।

Scroll to Top