ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोंडा में खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे पहुंची घाघरा नदी

यूपी (मानवीय सोच)  गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वजह शारदा, गिरजा व सरयू बैराजों से छोड़ा गया पानी है। घाघरा खतरे के निशान के 30 सेमी. नीचे बह रही हैं। हालांकि अभी कटान की कोई सूचना नहीं है। आस-पास के लोगों को अलर्ट किया गया है।

दरअसल, घाघरा से जुड़े शारदा, गिरजा व सरयू बैराजों का डिस्चार्ज गुरुवार को भी बढ़ते क्रम में रहा। जिससे धीरे धीरे नदी का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। घाघराघाट एल्गिन ब्रिज स्थित केन्द्रीय जल आयोग संस्थान से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे घाघरा का जलस्तर 105.776 दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे है।

जानकारों का कहना है कि अगर खराब मौसम के चलते बैराजों से और अधिक मात्रा में पानी घाघरा नदी में छोड़ा गया तो जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जायेगा। मौजूदा समय में शारदा बैराज से 1 लाख 31 हजार 337, गिरजा बैराज से 1 लाख 37 हजार 234 व सरयू बैराज से 12 हजार 71 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। बांध पर तैनात बाढ़ खण्ड के एई अमरेश सिंह ने बताया कि अभी कहीं भी कटान की सूचना नहीं है। वहीं बाढ़ खण्ड द्वारा कई टीमें बनाकर बांध की निगरानी करायी जा रही है।

 

Scroll to Top