ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गोरखनाथ मंदिर पर हमले की विवेचना करने वाले अफसर को मिलेगा गृहमंत्री सम्मान

लखनऊ : (मानवीय सोच)  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्कृष्ट विवेचना के लिए प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को गृहमंत्री का पदक देने की घोषणा की है। इनमें गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले आतंकी अहमद मुर्तजा के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना करने वाले एटीएस के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा और उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह भी शामिल हैं। बाद में अदालत ने अहमद मुर्तजा को फांसी की सजा सुनाई थी।

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था के स्टाफ अफसर व एएसपी पूर्णेंदु सिंह को भी गृह मंत्री के पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने गोंडा में क्षेत्राधिकारी रहने के दौरान दहेज हत्या के मामले की विवेचना की थी। बाद में अदालत ने अभियुक्त को साढ़े आठ साल की सजा सुनाई थी। पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार रेड्डी ने बदायूं में तैनाती के दौरान हत्या के मामले की विवेचना की, जिसमें अभियुक्त को फांसी हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने रायबरेली में तैनाती के दौरान बलात्कार के बाद हत्या के मामले की विवेचना की थी, जिसमें अभियुक्त को फांसी की सजा हुई थी। 

Scroll to Top