गोरखपुर : (मानवीय सोच) एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय गुलरिहा में दोपहर के भोजन में राजमा-चावल परोसा गया। राजमा में कीड़े पड़े थे। खानी में खाना आते ही कीड़े देख बच्चों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
बच्चों के बीमार पड़ते ही यह घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते हर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। चरगांवा के बालापार स्कूल में भी यही भोजन पहुंचने की खबर है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन ने पहुंचाया था खाना
दरअसल, नगर क्षेत्र और चरगांवा क्षेत्र में मध्याह् भोजन वितरण की जिम्मेदारी अक्षय पात्र फाउंडेशन को दी गई है। शनिवार की सुबह 11 बजे एजेंसी के कर्मचारी कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय गुलरिहा में भोजन लेकर पहुंचे थे। भोजन करते ही स्कूल में मौजूद किसी बच्चे के पेट में दर्द शुरू हो गया तो किसी को उल्टियां होने लगी। जबकि, कई बच्चों ने भोजन करते ही चक्कर आने की भी शिकायत की।
