ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर से वाराणसी के लिए पहली हवाई सेवा शुरू

लखनऊ  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने रविवार को डिजिटल माध्‍यम से गोरखपुर से वाराणसी के लिए हवाई सेवा की नई उड़ान की शुरुआत की.

गोरखपुर से वाराणसी हवाई सेवा की हुई शुरुआत

राज्‍य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार गोरखपुर से वाराणसी के लिए पहली बार हवाई सेवा की शुरुआत के लिए गोरखपुर में आयोजित समारोह में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ से डिजिटल माध्‍यम से जुड़े. जबकि सिंधिया ग्‍वालियर से इस समारोह में डिजिटल माध्‍यम से शामिल ह‍ुए. यह हवाई सेवा ‘उड़ान योजना’ के अन्तर्गत प्रारम्भ की गई.

‘प्रधानमंत्री का संकल्प हुआ पूरा’

इस मौके पर अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में हवाई सेवा की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि ‘वर्तमान में 75 गंतव्यों तक यूपी से प्रदेश और देश के विभिन्न शहरों की यात्रा कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘यूपी के अंदर देश की वायु संपर्कता में काफी परिवर्तन विगत पांच वर्षों के दौरान हुआ और सही मायने में तो उत्‍तर प्रदेश प्रधानमंत्री के उस संकल्प को पूर्ति करता दिखाई दे रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा करेगा.’

बाबा विश्वनाथ धाम गोरखनाथ धाम से जुड़ा

सीएम योगी ने कहा कि ‘बाबा विश्वनाथ का धाम आज बाबा गोरखनाथ के धाम से वायु मार्ग से जुड़ रहा है. यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि गोरखपुर से कानपुर, वाराणसी से मुंबई, कानपुर से पटना, कुशीनगर से कोलकाता समेत छह अन्‍य विमान यूपी के अलग-अलग शहरों से प्रदेश और देश के विभिन्‍न गंतव्य को जोड़ने के लिए आज प्रारंभ हो रहे हैं और मैं इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से धन्यवाद देता हूं. सीएम योगी ने विमान सेवा संचालित करने वाली कंपनी स्पाइसजेट परिवार के प्रति भी आभार जताया. उन्‍होंने यात्रियों को भी शुभकामना दी.’

गौरलतब है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का गृह जिला और निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर है और वह वहां के प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं जबकि वाराणसी (काशी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है. आध्यात्मिक दृष्टि से दोनों महानगरों का बहुत व्यापक महत्व है.

‘यूपी के नौ हवाई अड्डे पूरी तरह सक्रिय’

अपने संबोधन में योगी ने कहा, ‘हम सब जानते हैं कि काशी दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी है और बाबा विश्‍वनाथ के पावन धाम को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार का भव्य व दिव्य स्वरूप दिया गया है, कौन ऐसा भारतीय होगा जो काशी आने के लिए अपने आपको न तैयार कर रहा होगा.’ उन्होंने कहा कि आज यूपी के नौ हवाई अड्डे पूरी तरह क्रियाशील हो चुके हैं और यह सब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व के कारण संभव हो सका है.

‘वायु क्षेत्र में हुआ है तेजी से विकास’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से पांच वर्ष पहले यूपी के जो चार हवाई अड्डे क्रियाशील थे उनमें मात्र देश के 25 गंतव्यों तक यात्रा संभव हो पाती थी. लेकिन आज देश के अंदर वायु क्षेत्र में जिस तेजी के साथ विकास हुआ है, यूपी आज उसका बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है. सीएम योगी ने चित्रकूट, सोनभद्र और श्रावस्ती में बनने जा रहे नये हवाई अड्डे का भी उल्‍लेख किया और भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के क्रियाशील होने की भी याद दिलाई.

 

Scroll to Top