ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोली लगने के 3 दिन बाद अस्पताल से बाहर आए गोविंदा

गोविंदा का चुलबुला अंदाज किसको नहीं पसंद. हाल ही में दिग्गज अभिनेता को लेकर खबर आई थी कि अपनी रिवॉल्वर को साफ करते वक्त गोली लग गई थी. एक्टर के पैर पर मिसफाय हो गया था जिसमें उनके घुटने में गोली लगी थी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां वो पिछले तीन दिन से भर्ती थे. अब फैंस के दुआ और डॉक्टर्स के ट्रीटमेंट के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. इस खबर के बाद से उनके फैंस को राहत की सांस मिली है.

इमोशनल नजर आए गोविंदा

सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं. उम्मीद की जा रही है कि जख्म के ताजा होने के कारण उन्हें अभी व्हीलचेयर पर रखा गया है. इस दौरान एक्टर के साथ उनकी पत्नि और बेटी टीना को भी साथ में देखा गया. अस्पताल से बाहर आते ही चीची ने सबके सामने हाथ जोड़ते हुए सबको शुक्रिया कहा. इस दौरान एक्टर ने फैंस की तरफ फ्लाइंग किस भी दिया. हालांकि इस दौरान उन्हें इमोशनल होते भी देखा गया. उन्हें बाहर आता देख फैंस के चेहरों पर खुशी की एक लहर सी दौड़ गई. एक्टर के डिस्चार्ज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में तो गोविंदा गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और अपने घर की ओर निकल रहे हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्टर के डिस्चार्ज होने के वीडियो सामने आए, तो यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगे. वहीं एक ने लिखा, “आपकी लाइफ बहुत कीमती है, प्लीज अपना ध्यान रखना.”

Scroll to Top