ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गौतम अडानी का ऐलान: उत्तर प्रदेश में करेंगे 70,000 करोड़ रुपये का निवेश

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  गौतम अडानी  अब उत्तर प्रदेश (UP) पर बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। अडानी ग्रुप UP में 70,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करेगा। इसकी जानकारी गौतम अडानी ने उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2022  में दी है। उन्होंने कहा, “हम राज्य में 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहे हैं। हम इस निवेश से 30,000 से अधिक रोजगार सृजित करने की उम्मीद करते हैं।” बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

क्या कहा गौतम अडानी ने?
गौतम अडानी ने ऐलान किया है कि अडानी समूह उत्तर प्रदेश में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिससे भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में 30,000 नौकरियां पैदा होंगी। अडानी यूपी इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन लखनऊ में किया गया है। इन्वेस्टर्स समिट में गौतम अडानी ने यह भी कहा कि अडानी समूह राज्य में सड़क और परिवहन बुनियादी ढांचे के विकास में 24,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है।

पीएम मोदी ने किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां तीसरे उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में राज्य में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1,406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कृषि और संबद्ध क्षेत्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, MSME, मैन्युफैक्चरिंग, रिन्युएबल एनर्जी, फार्मा, पर्यटन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इस समारोह में देश के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए। इसमें गौतम अडानी के अलावा आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, हीरानंदानी समूह के निरंजन हीरानंदानी शामिल थे।

 

Scroll to Top