नोएडा : (मानवीय सोच) प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए 22 शॉपिंग कंपलेक्स के लिए स्कीम लेकर आया है। इन शॉपिंग कांप्लेक्स से सेक्टर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि पुराने सेक्टर में भी खरीदारी के लिए लोगों को दूसरे सेक्टर में जाना पड़ता है।
इन व्यावसायिक भूखंडों की इन नीलामी से आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 2300 वर्ग मीटर से 12000 वर्ग मीटर तक के यह व्यावसायिक भूखंड रहेंगे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि व्यावसायिक भूखंडों के लिए 1 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन और उसके बाद 8 दिसंबर तक आवेदन किया जा सेक्टर-10 में चार, सेक्टर-12 में छह, टेकजोन-3 व इकोटेक-12 में एक-एक, अल्फा-2 पांच और सेक्टर डेल्टा-2 में पांच भूखंड हैं।
