लखनऊ : (मानवीय सोच) घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह पर FIR हुई है। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। आरोप है कि सुजीत सिंह ने एक सिपाही को फोन करके धमकाया। कहा कि सपा के पक्ष में काम नहीं कर रहे हो। तुम्हारे जो चौकी इंचार्ज है दलित समाज से उनको जूते से पीटेंगे।
CO घोसी शीतला प्रसाद पांडे ने इस मामले में कोपागंज थाने में सिपाही योगेश कुमार यादव ने FIR दर्ज कराई है। योगेश, कोपागंज थाने की जाफरगंज चौकी में तैनात हैं। सुजीत सिंह के खिलाफ गाली-गलौज करने, धमकी देने समेत 7 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
मामले में कोपागंज के कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही योगेश यादव ने 2 सितंबर को तहरीर दी। सिपाही ने अपनी तहरीर में लिखा, ”31 अगस्त की शाम 9 बजे उसके पास एक फोन आया। इसमें उससे कहा गया कि मैं सुधाकर सिंह का बेटा सुजीत सिंह बोल रहा हूं। उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति का पानी के पाइप तोड़ देने की बात कही और फिर मेरे ऊपर 6 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया।”
